Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Significance of Durga Ashtami: जानिए क्या है दुर्गा अष्टमी का महत्व

significance of durga ashtami durga ashtami ka mahatva durga ashtami importance significance of maha ashtami
Significance of Durga Ashtami

Significance of Durga Ashtami:  नवरात्रि के दौरान आने वाली दुर्गा अष्टमी को हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) के दौरान दुर्गा अष्टमी को महा अष्टमी (Maha Ashtami) के रूप में भी जाना जाता है और दुनिया भर के हिंदू इसे श्रद्धापूर्वक मनाते हैं। इस दिन कई लोग मां दुर्गा की पूजा करके उन्हें विदा करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वहीं बंगाल में इस दिन को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा और क्या है दुर्गा अष्टमी का महत्व आइए जानते हैं...

दुर्गा अष्टमी का महत्व (Durga Ashtami Importance)

दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था और महिषासुर के वध के उपरांत ही देवताओं को फिर स्वर्ग की प्राप्ति हुई थी। 

वहीं इस दिन कुछ लोग नौ वर्ष तक की कन्याओं को भोजन कराकर नवरात्रि के व्रत का पारण करके उनका आशीर्वाद लेते हैं और मां दुर्गा को विदा करते हैं।

माना जाता है कि इस दिन मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने से मनुष्य के जीवन के सभी संकट समाप्त हो जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से मां दुर्गा के मंत्रों का जाप किया जाता है और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

News

Technology

recent posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *