Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Importance of Chhath Puja: जानिए क्या है छठ पूजा का महत्व

importance of chhath puja chhath puja significance chhath puja ka mahatva
Importance of Chhath Puja

Importance of Chhath Puja: छठ पूजा दिवाली (Diwali) के ठीक एक सप्ताह बाद मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। छठ पूजा भगवान सूर्य और छठी मैया (Lord Sun and Chhathi Maiya) को समर्पित एक त्योहार है। 

इस दिन लोग पृथ्वी पर अपने जीवन को बनाए रखने के लिए ऊर्जा और जीवन-शक्ति के देवता भगवान सूर्य को धन्यवाद देते हैं। भक्तों का मानना ​​है कि सूर्य स्वास्थ्य लाभ का स्रोत है और यह विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज में मदद करता है। इसके अलावा और क्या है छठ पूजा का महत्व आइए जानते हैं...

छठ पूजा का महत्व (Chhath Puja Ka Mahatva) 

भगवान सूर्य की आराधना साल में दो बार की जाती है। पहले उनकी पूजा चैत्र शुक्ल षष्ठी तिथि और दूसरी कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन भगवान सूर्य नारायण की पूजा की जाती है। लेकिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को छठ को मुख्य पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का विशेष महत्व है। छठ पूजा चार दिनों तक की जाती है। 

जिसे छठ पूजा, डाला छठ, छठी माई, छठ, छठ माई पूजा, सूर्य षष्ठी पूजा आदि नामों से जाना जाता है। छठ पूजा में स्नान और दान को विशेष महत्व दिया जाता है। पुराणों के अनुसार लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान राम ने जिस समय राम राज्य की स्थापना की थी उस दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि थी। 

जिसमें माता सीता और भगवान राम ने व्रत रखा था और भगवान सूर्य नारायण की आराधना की थी। इसके बाद सप्तमी को पुन: एक बार अनुष्ठान कर भगवान सूर्य से आशीर्वाद  लिया था छठ पूजा के बारे में एक और कथा प्रचलित है। 

इस कथा के अनुसार सूर्य पुत्र कर्ण ने सूर्य देव की पूजा शुरू की थी। कर्ण भगवान सूर्य के बहुत बड़े भक्त थे। वह रोज कई घंटों तक पानी में खड़े रहकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते थे। सूर्य देव की कृपा से वह एक महान योद्धा बने थे। इसी कारण सूर्य को आज भी अर्घ्य दिया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

News

Technology

recent posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *