| Sharada Pooja Importance |
शारदा पूजा का महत्व (Sharada Pooja Ka Mahatva)
शारदा पूजा दिवाली के दिन विशेष रूप से गुजरात में की जाती है। यह पूजा देवी सरस्वती (जिसे देवी शारदा के नाम से भी जाना जाता है) को समर्पित है।
इस दिन पुराने खातों की किताब को बंद करके नए खातों की किताब खोली जाती है। मां शारदा सरस्वती को बुद्धि और ज्ञान की देवी माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Diwali Puja Vidhi: यहां जानें दिवाली की संपूर्ण पूजा विधि
शारदा पूजा के दिन विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में सफलता के लिए मां सरस्वती से विशेष प्रार्थना करते हैं। शारदा पूजा आमतौर पर परिवार के सबसे बड़े सदस्य द्वारा की जाती है।
कुछ लोग दिवाली पर सुबह शारदा पूजन करते हैं। इस दिन की जाने वाली चोपड़ा पूजन भी कहा जाता है।
0 टिप्पणियाँ