Importance of Gopashtami |
गोपाष्टमी का महत्व (Gopashtami Ka Mahatva)
गोपाष्टमी को हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। इस दिन गायों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। वहीं इस दिन कुछ लोग गाऊशाल में भी जाकर गायों की पूजा करते हैं। गायों को इस दिन तिलक करके उन पर गंगा जल छिड़का जाता है और फिर उन्हें फूलों की माला पहनाई जाती है।
इसके बाद उन्हें गुड़ और केले प्रसाद के रूप में खिलाए जाते हैं और अंत में उनकी धूप व दीप से आरती उतारी जाती है। लेकिन इससे पहले भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है और उसके बाद ही गायों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि गाय भगवान श्री कृष्ण को अत्याधिक प्रिय है।
गाय के अंदर सभी देवी-देवताओं का भी वास माना जाता है। इतना ही नहीं गाय की सेवा से मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। गोपाष्टमी पर कई जगहों पर सत्संग और भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। इस दिन लोग मंदिरों में जाकर भगवान श्री कृष्ण की दर्शन करते हैं और गायों की परिक्रमा करके उनके साथ चलते हैं।
0 टिप्पणियाँ