Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Yamuna Chhath 2025 Date: यमुना छठ 2025 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और मां यमुना की पूजा विधि

yamuna chhath 2023 date and time yamuna chhath 2023 kab hai importance and goddess yamuna puja vidhi
Yamuna Chhath 2025 Date

Yamuna Chhath 2025 Date: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को यमुना छठ मनाई जाती है। यह दिन मां यमुना (Goddess Yamuna) के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन यमुना नदी में स्नान करने के बाद मां यमुना की पूजा करने से मनुष्य के सभी पाप कट जाते हैं। इतना ही नहीं इस दिन देवता भी यमुना नदी में स्नान करने के लिए आते हैं तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं यमुना छठ 2025 में कब है (Yamuna Chhath 2025 Mein Kab Hai), यमुना छठ का शुभ मुहूर्त (Yamuna Chhath Shubh Muhurat), यमुना छठ का महत्व और मां यमुना की पूजा विधि (Yamuna Chhath Importance and Goddess Yamuna Puja Vidhi)

यमुना छठ का महत्व (Yamuna Chhath Importance) 

यमुना छठ का त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। जिसे यमुना षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार मां यमुना के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन यमुना नदी के घाट पर मां यमुना की विशेष पूजा आरती की जाती है और उन्हें छप्पन भोग अर्पित किए जाते हैं। कई जगहों पर तो इस दिन झांकियां भी निकाली जाती हैं। पुराणों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन सभी देवता यमुना नदीं में स्नान करने के लिए आते हैं।

वहीं शास्त्रों में वर्णित हैं की मां यमुना भगवान सूर्यदेव की पुत्री,न्याय के देवता शनिदेव और यम देव की बहन हैं। इस दिन जो भी व्यक्ति सच्चे मन से यमुना नदी में स्नान करके मां यमुना की पूजा करता है। उसके सभी पाप कट जाते हैं। मथुरा और वृंदावन में तो इस दिन बहुत ही विशेष महत्व दिया जाता है। इतना ही नहीं यमुना छठ के दिन ही वल्लाभाचार्य जी ने यमुना अष्टक की रचना की थी। 

यमुना छठ पूजा विधि (Yamuna Chhath Puja Vidhi)

1. यमुना छठ के दिन साधक को यमुना नदी में स्नान जरूर करना चाहिए और साफ वस्त्र धारण करने चाहिए।

2. स्नान के बाद साधक को यमुना नदी में फूल अर्पित करने चाहिए और यमुना नदी में दीपक प्रज्वल्लित करना चाहिए।

3. दीपक प्रज्वल्लित करने के बाद यमुना नदी के किनारे बैठकर मां यमुना के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

4. मंत्र जाप के बाद यमुना छठ की कथा पढ़ें या सुने।

5. इसके बाद मां यमुना की आरती उतारें और फिर अपनी भूल के लिए मां यमुना से क्षमा याचना अवश्य करें। 

7.पूजा के बाद किसी गाय को भोजन अवश्य कराएं और उसके पैरों की मिट्टी को अपने माथे पर लगाएं।

यमुना छठ 2025 तिथि (Yamuna Chhath 2025 Date)

3 अप्रैल 2025

यमुना छठ 2025 शुभ मुहूर्त (Yamuna Chhath 2025 Shubh Muhurat)

षष्ठी तिथि प्रारम्भ - रात 11 बजकर 49 मिनट से (2 अप्रैल 2025)

षष्ठी तिथि समाप्त - अगले दिन रात 09 बजकर 41 मिनट तक (3 अप्रैल 2025)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

News

Technology

recent posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *