Sita Navami 2025 Kab Hai |
5 मई 2025
सीता नवमी 2025 शुभ मुहू्र्त (Sita Navami 2025 Shubh Muhurat)सीता नवमी मध्याह्न मुहूर्त - सुबह 10 बजकर 58 मिनट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक (5 मई 2025)
सीता नवमी मध्याह्न का क्षण - दोपहर 12 बजकर 18 मिनट
नवमी तिथि प्रारम्भ - सुबह 7 बजकर 35 मिनट से (5 मई 2025)
नवमी तिथि समाप्त - अगले दिन सुबह 08 बजकर 38 मिनट तक (6 मई 2025)
ये भी पढ़ें- Baglamukhi Jayanti Significance: जानिए क्या है बगलामुखी जयंती का महत्व
कैसे मनाई जाती है सीता नवमी (How to Celebrate Sita Navami)
भारत में सीता नवमी का त्योहार बड़े ही उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। देवी सीता के साथ हनुमान, लक्ष्मण और भगवान राम की भी पूजा की जाती है। उत्तर प्रदेश में अयोध्या, आंध्र प्रदेश में भद्राचलम, बिहार में सीता समाहित स्थल और तमिलनाडु में रामेश्वरम जैसी जगहों पर यह त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
इस दिन मंदिरों में दर्शन, आरती और महाअभिषेक किया जाता है। देवी सीता, भगवान राम हनुमान और लक्ष्मण की मूर्ति लेकर यात्रा की जाती है। इसके अलावा मंदिरों में समूह में बैठकर रामायण का पाठ किया जाता है और भजन कीर्तन आदि भी किया जाता है।
0 टिप्पणियाँ